करगी रोड कोटा की यूवती ने टीकाराम साहू पर छेड़छाड़ और मारपीट का लगाया आरोप।

करगी रोड कोटा की यूवती ने क्षेत्र के ही टीकाराम साहू पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है, पुलिस द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं होता देख मंगलवार को कांग्रेस भवन पहुंचकर पत्रकारों से अपना हाल सुनाया, उसने बताया कि क्षेत्र के ही टीकाराम साहू उससे आए दिन मारपीट और छेड़छाड़ करता है, इससे परेशान होकर उसने कोटा थाने में रिपोर्ट लिखाई है। इससे नाराज होकर पिछले दिनों टीकाराम साहू ने महिला से रास्ता रोक कर बुरी तरह से मारपीट किया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।

मारपीट में घायल युवती दो दिनों से बिलासपुर के अस्पताल में एडमिट है, इसके बावजूद भी पुलिस उस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जब उसे पता चला कि सारे पत्रकार कांग्रेस भवन में मौजूद है, तो वहां पहुंचकर उसने पत्रकारों से अपना दुखड़ा सुनाया। मंगलवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज कांग्रेस भवन पहुंचे थे जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता किया, इसी अवसर पर युवती ने वहा पहुच कर मीडिया से न्याय के लिए दबाव बनाने सहयोग मांगा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles