Homeहमर बिलासपुरकांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे अध्यक्ष दीपक बैज...

कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों को संबोधित कर बीजेपी सरकार को बताया असफल।

मंगलवार को कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार आपराधिक घटनाओं को रोकने में असफल साबित हुई है। लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। वही प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में माता बहनें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सरकार केवल अपनी वाहवाही में लगी हुई है। सरकार माता बहनों को सुरक्षा देने में नाकाम, विफल साबित हुई है। भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की छत्तीसगढ़ में जब से डबल इंजन की सरकार आई है, तब से प्रदेश में लगातार घटनाएं घट रही हैं। सरकार अंधेर नगरी चौपट राजा की तरह है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में लगी है।

सरकार अपने बदनामी के डर से किसी पर भी एफआईआर कर रही है, लिहाजा अब सरकार से लोगों का भरोसा उठ चुका है। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था और कोटा में मासूमों के मौत पर कहा कि प्रदेश सहित बिलासपुर में स्वास्थ्य महकमा में ये पहली घटना नहीं है। पहले भी यहां नसबंदी, आंख फोड़वा, गर्भाशय जैसे कांड हुए। अब नवजातों की मौत हुई है सरकार और विपक्ष दोनों का नार्कों टेस्ट हो। कांग्रेस के नेता घटना को लेकर नार्को टेस्ट के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments