Homeहमर बिलासपुरभाटापारा पुलिस ने गुरुकुल स्कूल में छात्रों को साइबर अपराध, बाल अधिकार...

भाटापारा पुलिस ने गुरुकुल स्कूल में छात्रों को साइबर अपराध, बाल अधिकार और यातायात नियमों पर किया जागरूक

● *थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा गुरुकुल स्कूल भाटापारा में सभी बच्चों के साथ आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम*

● *छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, सोशल मीडिया उपयोग में सावधानी, साइबर अपराध आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक दी गई जानकारी*

● *स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गणों को यातायात नियमों की दी गई विस्तृत जानकरी*

“आपरेशन विश्वास” के तहत जिले के सभी स्कूल, कॉलेज एवं अन्य स्थानों में अध्ययन एवं प्रशिक्षणरत छात्राओं को परामर्श, प्रशिक्षण व पराक्रम के अनुसार कानूनी अधिकारों व प्रावधानों व गुड टच बैड टच की जानकारी सोशल मीडिया फ्रॉड, साइबर फ्रॉड से बचने की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करने हेतु लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले में पुलिस टीम द्वारा जिले के स्कूल कॉलेजों आदि में जाकर छात्राओं को उनके कानूनी अधिकार, साइबर अपराध, सोशल मीडिया उपयोग में सावधानी और उनके अधिकारों की बातों पर मार्गदर्शन और लगातार संवाद किया जा रहा है।इसी क्रम में *आज दिनांक 11.09.2024 को थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम द्वारा गुरूकुल स्कूल भाटापारा में जागरूकता कार्यक्रम* आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उक्त अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। छात्र-छात्राओं को उनके अधिकार व कानूनी की जानकारियां दी गई। गुड-टच बैड-टच तथा महिला संबंधी अपराध घटित होने पर त्वरित की जाने वाली कार्यवाही के बारे में समझाया गया। बालिका/महिला संबंधित अधिनियम पॉक्सो एक्ट व आदि महत्वपूर्ण धाराएं अन्य अधिनियम की जानकारी दी गई। उन्हें साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, क्राइम से बचाव आदि की जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया की नाबालिक बच्चों को किसी भी हालत में दोपहिया वाहन चालन हेतु नहीं देना चाहिए। साथ ही आमजनों को सीट बेल्ट एवं हेलमेट धारण कर सदैव वाहन चलाने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में गुरुकुल स्कूल प्राचार्य, समस्त स्टाफ, स्कूल के बच्चे एवं ग्रीन आर्मी के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments