Homeहमर बिलासपुर36वी सीनियर राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ बेस बॉल टीम रवाना

36वी सीनियर राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ बेस बॉल टीम रवाना

36वी सीनियर राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ बेस बॉल टीम रवाना

छत्तीसगढ़ बेस बॉल संघ की महासचिव सुश्री मिताली घोष ने बताया की 36वी सीनियर राष्ट्रीय बेस बॉल प्रतियोगिता 23 से 27 नवम्बर 2023 तक संगरूर पंजाब मे आयोजित होने वाली है जिसमे छत्तीसगढ़ बेस बॉल महिला / पुरुष दोनो टीम भाग लेने के लिए आज 21 नवंबर 2023 को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई छत्तीसगढ़ बेस बॉल महिला पुरुष दोनो टीम को किट वितरण किया गया टीम मे रायपुर , कोरबा , बिलासपुर ,राजनांदगाव ,दंतेवाड़ा ,आदि जिलों के खिलाड़ी शामिल है इनका चयन रायपुर मे आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय बेस बॉल प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है जहा छत्तीसगढ़ महिला बेस बॉल टीम मे नेहा जयशवाल ,भोमिका ,साक्षी ,अंजली प्रधान , नेहा यादव, सोनल , रवीना पटेल ,अंकिता ,पवित्रा, रंजीता , पल्लवी, रौशनी ,आभा रानी ,ममता , दिव्यांजलि है वही पुरुष टीम मे बैजनाथ, अंकुर रजक ,संदीप गाहिरे , अभय मंडल ,राहुल सिंह ,शिवम् सिंह , लखन लाल देवांगन ,आशीष यादव ,आयुष केशरवानी ,चन्दन साहू , सिद्धांत श्रीवास्तव ,सागर तिवारी ,विक्रम ,गौरव ,विकास महानंद ,शिशिर निषाद , शत्रुहान वर्मा ,बासु राम शामिल है खिलाड़ियों के आपसी तालमेल और टीम कॉम्बिनेशन बेहतर हो सके वह मैच टेम्प्रॉमेंट आ सके इसके लिए संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ स्कूल बेस बॉल मैदान मे विशेष शिविर का आयोजन किया गया था छत्तीसगढ़ बेस बॉल संघ के अध्यक्ष श्री शैलेश पाण्डेय जी ने टीम को आशीर्वाद दिया और अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही वही संघ के उपाध्यक्ष डॉ करोलीन सत्तूर , महासचिव मिताली घोष वरिष्ठ खिलाड़ी मुकेश कश्यप , अविनाश केशरी ,विकास यादव ,आकाश कश्यप ,गीता यादव , ने भी आशीर्वाद देते हुवे टीम के अच्छे प्रदर्शन कर मैडल की उम्मीद जताई टीम के कोच अख्तर खान है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments