Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल प्रदेश के कद्दावर बीजेपी नेताओं में से एक है। वे 15 साल तक मंत्री रहे। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी उल्लेखनीय रही है। कुछ अपवाद को छोड़ दें तो वे हर वर्ष अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन इस बार जैसा उत्साह नजर आया वह इससे पहले कभी नहीं दिखा था। पूर्व मंत्री और वर्तमान बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के 62 वें जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने उनके निवास के बाहर सड़क को बैनर पोस्टर से पाट दिया।

हर तरफ बधाई संदेश नजर आए। सुबह से ही कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग संगठनो और समाज के लोग बधाई देने पहुंचे। किसी ने उन्हें लड्डू से तौला तो किसी ने फलों से। कोई उनके लिए मिठाई लेकर आया तो कोई केक ।लोगों ने फूल और बुके देकर उनके सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

विधायक अमर अग्रवाल भी सभी से आत्मीयता से मिलते नजर आए। उन्होंने एक-एक व्यक्ति से मिल रही शुभकामनाओं के लिए उनका आभार जताया। समर्थकों ने भी केक काटकर और अलग-अलग प्रकार से अपने प्रिय नेता का जन्मदिन मनाया। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर उनके राजेंद्र नगर स्थित निवास और कार्यालय में मेंले जैसा वातावरण रहा। दूर-दूर से लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे, जिनमें पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल से लेकर कई विधायक, पार्टी पदाधिकारी, अलग-अलग समाज और संगठनों से जुड़े लोग शामिल रहे, जिन्होंने अपना भरपूर स्नेह उड़ेला।

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर उन नेताओं की भी भीड़ नजर आई जो आने वाले निकाय चुनाव में दावेदारी कर रहे हैं। बहुत संभव है कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला विधायक अमर अग्रवाल ही करेंगे, इसलिए उन्हें प्रसन्न करने में ऐसे नेता कोई कसर छोड़ते नजर नहीं आए । सुबह से लेकर शाम तक बधाई और शुभकामनाएं देने वालों के पहुंचने और मिलने का सिलसिला चलता रहा ।इस अवसर पर कुंदन पैलेस में सम्मान समारोह और रात्रि भोज का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments