Homeहमर बिलासपुरतेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत;...

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार

गुरुवार की देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भक्त कंवरराम नगर गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है।हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार की पहचान शुरू कर दी है।हालांकि देर रात तक मृतक की पहचान नही हो सकी थी।बताया जा रहा है कि नेहरू चौक से रायपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार भारी वाहन के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक सड़क पर गिरकर भारी वाहन के चक्के के नीचे आ गया जिसके बाद भारी वाहन ने घायल युवक को कुछ दूर तक घसीट दिया।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।घटना के बाद ड्राइवर वाहन लेकर रायपुर की ओर भागने लगा जहां घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने किसी तरह वाहन चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया है।जानकती मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन पेट्रोलिंग ने वाहन चालक एवं हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है,, साथ ही वाहन को जप्त कर लिया गया है।सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर शव शिनाख्ती तक बॉडी जिला अस्पताल मर्च्युरी भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments