बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण का जन्मदिन, कार्यालय में बधाइयों का लगा ताता

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के जन्मदिन पर सुबह से उन्हें बधाइयां देने ऑफिस स्टाफ औऱ परिचितो का ताता लगा रहा, शुक्रवार को सभी कर्मचारी हड़ताल में होने के कारण पूरा ऑफिस सुना रहा तो वही कलेक्टर का कार्यालय दोपहर तक गुलजार रहा, यहां पर बुके लेकर कलेक्टर को बधाई देने वाले पहुंचाते रहे ।इस दौरान ज़ी न्यूज़ की टीम ने भी उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। इस पर कलेक्टर अवनी शरण ने जन्मदिन की बधाई देने पर जी न्यूज़ चैनल का आभार जताया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं और सभी लोगों को एक संदेश भी दिया, उन्होंने कहा कि आयु बढ़ने के साथ उम्र कम होती जाती है, इसे इस रूप में देखना चाहिए कि कितने साल आप जिए और आपने क्या किया, बचे सालों में क्या करेंगे यह तय करना चाहिए, हमें यह भी पता नहीं की सुबह उठ पाएंगे कि नहीं फिर भी अलार्म सेट करते हैं ।

इसके मायने हैं कि लाइफ में हमेशा पॉजिटिव होना चाहिए। नकारात्मकता की तो कमी नहीं होती है, साथ ही जो पारिवारिक जीवन और ऑफिस के बीच तालमेल बनाता हैं , वही सफल इंसान होता है। साथ ही उन्होंने चैनल और शहर वासियों को जन्म दिवस की बधाई देने पर पुनः आभार जताया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles