शहर के वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप्प, गंदगी से बढ़ रहा है बीमारियों का खतरा

शहर के विभिन्न वार्डों में फैली गंदगी ने लोगों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। कई वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प है। सड़क किनारे कचरे के ढेर, गंदे नाले और जगह-जगह फैली गंदगी से स्थानीय निवासी परेशान हैं।शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लंबे समय से उठाए नहीं जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा नियमित सफाई नहीं की जा रही है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते मच्छर, मक्खियाँ और अन्य कीट-पतंगे तेजी से फैल रहे हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

इसके साथ ही नियमित रूप से सफाई कर्मी वार्डों में नहीं पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से वार्ड के निवासी खासा परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अपने मन से सफाई करने महीने में दो चार बार आते हैं। जिसकी वजह से चारों ओर गंदगी पसरी हुई है। शिकायत करने पर हमें उल्टा जवाब दिया जाता है। यह वजह है की अधिकतर वार्डों में गंदगी की स्थिति बनी हुई है। ऊपर से सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से स्थिति और भी विकट हो गई है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles