Homeहमर बिलासपुरनवरात्र मेले के लिए रेलवे ने 35 अस्थाई दुकानें आबंटित, सीमित संख्या...

नवरात्र मेले के लिए रेलवे ने 35 अस्थाई दुकानें आबंटित, सीमित संख्या में अनुमति

शहर सहित रेलवे परिक्षेत्र में भी इस साल नवरात्र धूमधाम से मनाने की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।इसी कड़ी में रेलवे इंस्टिट्यूट और बंगाली स्कूल के बाहर लगने वाली अस्थाई दुकानों का नापजोख भी पूरा कर लिया गया है।इस बार यहां केवल सड़क किनारे एक छोर पर ही दुकानें लगाने रेलवे ने अनुमति दी है।जहां मौके पर पहुंचकर रेलवे की टीम ने सभी दुकानों को प्रारूप देकर उसमे नम्बर लिखने की औपचारिकता पूरी की।जानकारी मिली कि रेलवे परिक्षेत्र में लोगों के मनोरंजन के लिए हर साल बंगाली स्कूल परिसर में पांच दिनों के लिए मिनी मेले का आयोजन किया जाता है।वहीं यहां नार्थ इंस्टिट्यूट मैदान में रामलीला के साथ रावण दहन का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

जिसको देखने शहर सहित आसापास के ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ता है।ऐसे में भीड़भाड़ को ध्यान में रखकर यहां इस बार 75 से 80 दुकानों के बजाय केवल आधे दुकानें ही लगाए जा रहे हैं।जिसको लेकर बंगाली स्कूल के पास मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने सड़क के एक किनारे केवल एक साइड ही दुकानें लगाने सीमांकन कर 11 गुणित 15 के साइज की तकरीबन 35 अस्थाई दुकानें तैयार कर दी है।जिसका पांच दिनों का किराया तकरीबन 1150 रुपये तय किया गया है।इक्छुक व्यापारी रेलवे के पे ऑफिस जाकर विधिवत प्रक्रिया पूरी कर और शुल्क जमा कर अस्थाई दुकान ले सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments