Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर: घुटकु गांव में गौ क्रूरता, कुल्हाड़ी से किए जा रहे गायों...

बिलासपुर: घुटकु गांव में गौ क्रूरता, कुल्हाड़ी से किए जा रहे गायों पर हमले

बिलासपुर कोनी थाने के अंतर्गत ग्राम घुटकु से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है जिसमें अनेक गायों के पैर पर, कुल्हाड़ी से वार कर उन्हे लंगड़ा बना दिया जाता है। इस कृत्य से अब तक अनेक गौ वंश मृत हो चुके है। साथ ही घुटकु गांव में अनेक गौ वंश एक पैर से अपाहिज देखे जा सकते है। स्थानीय ग्रामीण दबे जबान जानकारी देते है की गांव का एक व्यक्ति जो सरकारी जमीन को कब्जा कर विगत कई वर्षों से फसल उगा रहा है उसके खेत में कोई भी गाय धोखे से भी चले जाए तो वह व्यक्ति अपने लोगों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी फरसे से गाय के पैर पर वार कर ,पैर काट देता है,ये कृत्य पिछले कई वर्षो से चला आ रहा है।

जिसकी सूचना मिलने पर बिलासपुर के गौ सेवको ने घूटकू गांव का निरीक्षण किया ,जिससे उक्त प्रकरण को सत्य पाया गया।जिसकी सूचना थाना कोनी में गौ सेवको द्वारा दिया गया है। जिसमें गौ सेवकों ने बताया कि थाना प्रभारी कोनी द्वारा, जल्द से जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments