Homeहमर बिलासपुरस्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम: बहतराई में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वच्छता...

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम: बहतराई में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वच्छता अभियान का समापन, स्वच्छता सेनानियों का सम्मान

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के समापन अवसर पर बिलासपुर के बहतराई स्थित बी.आर. यादव इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों के स्वच्छताग्राही, स्वच्छता दीदियां, स्वच्छता कमाण्डोज और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की स्वसहायता समूहों की महिलाएं ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित भाजपा के विधायक जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सबसे पहले स्वच्छता रथ को रवाना किया जो अब शहर में स्वच्छता को बेहतर रखने के लिए लोगों को जागरूक करेगी इसके बाद उन्होंने स्वच्छता अभियान में ज्यादा से ज्यादा से लोगों को जोड़ने अभिनव प्रयास के रूप में क्लीन स्ट्रीट फूड चैलेंज, वेस्ट टू आर्ट, रिसाइकल्ड उत्पादों के विक्रय, स्वच्छ भारत कल्चरल फेस्ट जैसे कार्यक्रम भी इस दौरान आयोजित किए गए।

पखवाड़ा के दौरान नगरीय निकायों में आमजनों एवं विशिष्टजनों को सम्मलित कर श्रमदान से वृहद स्तर पर सड़कों, रेलवे स्टेशनों, नालों, जलस्त्रोतों इत्यादि की सफाई के लिए अभियान संचालित किए गए। इस मौके पर यहां मौजूद स्वच्छता सेनानियों के साथ-साथ स्वच्छता डॉन का भी सम्मान किया गया इसके अलावा बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा के विभिन्न विकास कार्यों का यहां लोकार्पण भी उप मुख्यमंत्री ने कियाभारत सरकार द्वारा इस वर्ष ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर स्वच्छता को सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि एक जीवन शैली के रूप में अपनाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाते हुए उन्हें स्वच्छता के लिए अग्रेषित किया तो वही स्वच्छता सेनानियों के पर भी यहां धोए गए । निश्चित तौर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर वासियों को सौगात के साथ भाजपा ने स्वच्छता को और बेहतर करने के लिए प्रयास किया है यह सम्मान निश्चित तौर पर लोगों को स्वच्छता के लिए और बेहतर प्रेरित करेगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments