चकरभाटा रोड स्थित निजीमहाविद्यालय के एन एस एस व एन सी सी शाखा के द्वारा राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सेमिनार हॉल में किया गया जहाँ सभी रक्तदाता छात्र छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करते हुये निशुल्क हेलमेट व निशुल्क लायसेंस भी बना के भेंट किया गया शिविर में कुल 106 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

जिसमे 30 युवतियाँ भी शामिल थी शिविर के ब्लड को ब्लड बैंक को सौंपा गया ताकि शहर के ज़रूरतमंद मरीज़ो की मदद की जा सके सभी रक्तदाताओं के लिए स्वल्पहार व प्रशंसा पत्र की भी व्यवस्था की गई ।




