Homeहमर बिलासपुरएसईसीआर ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत 1565 कार्यक्रम आयोजित किए,...

एसईसीआर ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत 1565 कार्यक्रम आयोजित किए, स्वच्छता पखवाड़ा 15 अक्टूबर तक

भारतीय रेलवे द्वारा इस वर्ष स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया गया।इसके तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2024 तक आयोजित इस स्वच्छता ही सेवा अभियान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों, रेलवे परिसरों, पटरियों, कार्य क्षेत्रों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अलग अलग तकरीबन 15सौ 65 कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिनमें 733 स्वच्छता में जन भागीदारी, 777 स्वच्छता लक्षित इकाई और 55 सफाई मित्र सुरक्षा शिविर शामिल है

इस अभियान के अंतर्गत ह्यूमन चेन, मैराथन, साइक्लोथान, स्वच्छता शपथ, श्रमदान, आर्ट प्रदर्शनी , वेस्ट मटेरियल से विभिन्न प्रकार के कलाकृतियों एवं उपयोगी वस्तुओं के निर्माण, वृक्षारोपण, प्रभातफेरी एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता सहित अन्य कार्यक्रम किये किए गए। सीपीआरओ ने बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया गया ।जिसमें रेल यात्रियों से यात्रा के दौरान मेरी सीट मेरा डब्बा अभियान के अंतर्गत साफ सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने का विशेष आह्वान किया जा रहा है।

इस स्वच्छता पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों और ट्रेनों में हर दिन थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी के साथ स्वच्छता पखवाड़े के दौरान एक पेड़ मां के नाम के तहत एसईसीआर जीएम नीनू इटियेरा ने भी समस्त रेलवे के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ वृहद रूप से पौधरोपण भी किया। बहरहाल एसईसीआर की ओर से शुरू किए गए मुहिम स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान ना केवल विभिन्न आयोजन किये गए बल्कि स्वच्छता को लेकर सभी को संकल्प भी दिलाया गया।स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन के बाद पुनः एसईसीआर ने 2 अक्टूबर से स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत कर दी है।जिसका संचालन आगामी 15 अक्टूबर तक किया जाएगा।

इस दौरान भी विभिन्न आयोजनों के साथ नो सिंगल यूज प्लास्टिक,,स्वच्छ कार्य स्थल एवं स्वच्छ आवासीय परिसर,,स्वच्छ रेलगाड़ी,,स्वच्छ स्टेशन,,स्वच्छ प्रसाधन एवं स्वच्छ पर्यावरण और स्वच्छता पर स्पर्धा सहित समीक्षा एवं स्वच्छ जागरूकता रैली थीम पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता पखवाड़ा को संपन्न किया जाएगा।एसईसीआर के द्वारा यह आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर और वर्कशॉप के सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दे रहे है और आमजनो से स्वच्छता मुहिम में अपनी भागीदारी देने की भी अपील कर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments