रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस, 11.72 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 2028 करोड़

भारतीय रेल ने रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में बड़ी सौगात दी है। रेलवे कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11 लाख 72 हजार 240 रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का 2 हजार 28 करोड़ 57 लाख रुपये बोनस के रूप में भुगतान को मंजूरी दी है।यह राशि रेलवे कर्मचारियों के विभिन्न वर्ग के कर्मचारियों को दी जाएगी।बोनस का भुगतान रेलवे कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जाता है।योग्य रेलवे कर्मचारियों को PLB यानी कि बोनस का भुगतान हर वर्ष दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है।इस साल भी 11 लाख 72 हजार गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर PLB बोनस की राशि का भुगतान किया जा रहा है।गौरतलब हो कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने रिकॉर्ड 1588 मिलियन टन माल लादा और लगभग 6.7 बिलियन यात्रियों को सफर कराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles