Homeहमर बिलासपुरमस्तूरी: मॉर्निंग वॉक के दौरान मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए...

मस्तूरी: मॉर्निंग वॉक के दौरान मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए ग्रामीणों का चक्काजाम

शनिवार सुबह रोजाना की तरह मॉर्निग वॉक पर गायत्री बाई बंजारे अपने 7 वार्षिय पुत्र के साथ निकली थी।सीपत एनटीपीसी के राखड़ डेम से निकली हाइवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मां पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौके पर भी दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह 5:00 बजे की है।जानकारी लगने के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। करीब 6 घंटे तक चले चक्का जाम को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश के बाद समाप्त किया गया।दरअसल सीपत एनटीपीसी के राखड़ डैम से रोजाना सैकड़ो हाईवा फर्राटा भरते निकलती है।इसका विरोध भी कई बार ग्रामीणों ने किया।लेकिन हाईवा के चक्के की रफ्तार धीमी नहीं हुई. नतीजा निकला कि मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने कहा कि 6 घंटे के चक्का जाम के दौरान भारी अव्यवस्था फैल गई थी।

चारों तरफ भारी वाहनों का लंबा जाम लग गया था। इसलिए प्रदर्शन कारियों के ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल उनकी पहचान की जा रही है।घटना के बाद मस्तूरी पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर हाईवा को जप्त कर लिया है।मृतक के परिवार जनों को आर्थिक मुआवजा देने की बात पर, ग्रामीण शांत हुए।पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आगे हादसे ना हो इसके लिए वैकल्पिक और ठोस व्यवस्था बनाने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments