शहर के साथ-साथ रेल परिक्षेत्र में लगने वाले अस्थाई पटाखा दुकानों के व्यापारी दुकान लगाने को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति में है।रेलवे ने स्पष्ट फरमान जारी कर दिया है कि तोरवा क्षेत्र में हुए पटाखा दुकान में विस्फोटक आगजनि घटना के बाद वह इस बार रेलवे क्षेत्र में पटाखे की दुकान खुले में नहीं लगने देंगे।रेलवे के पास बहुत से जगह है अगर जिला प्रशासन चाहे तो अस्थाई फटाका दुकानों के दुकानदारों को नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट ग्राउंड या फिर उर्दू स्कूल ग्राउंड में स्थान दे सकते हैं।आपस मे बैठक आयोजित कर रेलवे क्षेत्र के अस्थाई पटाखा व्यापारियों ने भी स्पष्ट कह दिया है कि रेलवे और जिला प्रशासन कुछ दिनों के लिए उनके लगने वाले दुकानों में बाधा निर्मित ना करे।जिस तरह से उनकी दुकान बंगाली स्कूल के बाहर वर्षों से लगती आ रही है।इस तरह से इस बार भी उन्हें दुकानों का संचालन करने दिया जाए।

उनके द्वारा नियम कायदों और सुरक्षा के मापदंडों का पालन करते हुए दुकानों का संचालन किया जाता है अगर ऐसे में भी कोई इनके बीच बड़ा निर्मित करेगा तो यह सही नहीं है। हालांकि कोरोना काल में भी उर्दू स्कूल मैदान में पटाखा दुकान लग चुके हैं और यह सुरक्षा के लिहाज से भी सही है




