सिरगिट्टी थाने में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट पर अधिवक्ता संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कठोर कार्रवाई की मांग

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए अधिवक्ताओं के साथ मारपीट के मामले में अभी तक किसी तरह की उचित कार्यवाही सिरगिट्टी पुलिस द्वारा नही किए जाने पर अधिवक्ता संघ ने एसपी को ज्ञापन सौप कर आरोपियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।आपको बता दे कि बीते 6 सितंबर को अधिवक्ता संघ के सदस्य जसवंत कुमार अपने अन्य वकील साथियों के साथ खाना खाकर लौट रहे थे।उसी दौरान देर रात बलराम फेब्रिकेशन के सामने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक तिफरा के पास पहुंचे थे कि उनके पीछे से आ रहे एक्टिवा चालको ने अधिवक्ताओ की चलती कार को रुकवाकर उन्हें गंदी गंदी गाली देकर मारपीट करने लगे।इसके बाद अधिवक्ताओं ने इस घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की।जहा शिकायत दर्ज तो किया गया लेकिन माह भर बित जाने के बाद उचित कार्यवाही अब तक नहीं की गई है।मारपीट की घटना का सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है।लिहाजा अधिवक्ता संघ ने कठोर कार्यवाही करने के लिए एसपी से मुलाकात की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles