मसनगंज निवासी युवक विकास भोजवानी उर्फ विक्की अन्य शहरों से लड़कियों को बिलासपुर में बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाता था। इन युवतियों को वह मोपका क्षेत्र के विवेकानंद नगर में स्थित एक मकान में ठहराता था। बताते हैं कि व्हाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीर दिखाकर विकास भोजवानी खुद कार से लड़कियों को ग्राहकों तक छोड़ता और उन्हें लेकर आता था। इसकी शिकायत लंबे समय से पुलिस को मिल रही थी। जिसे देखते हुए उसके पीछे मुखबिर तैनात किए गए थे। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि मोपका के इसी मकान में फिलहाल 7 से 8 लड़कियां मौजूद है, जो देह व्यापार के लिए बिलासपुर आई है।

इसके बाद पुलिस ने उस मकान पर दबिश दी तो वहां विकास भोजवानी के साथ आठ लड़कियां मिली। शुरू में तो यह लोग गोल-मोल जवाब देने लगे फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने देह व्यापार में लिप्त होने की बात स्वीकार की। आठ व्यक्तियों में दो उत्तर प्रदेश की, चार छत्तीसगढ़ की और एक-एक पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की है । पुलिस ने युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है तो वहीं देव व्यापार कराने वाले विकास भोजवानी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सूत्रों की माने तो बिलासपुर में देह व्यापार संचालित करने वाले गिरोह के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा है। कुछ महीने पहले अमेरी क्षेत्र में एक गिरोह पकड़ा गया था, जिसे संदेह था कि उनकी मुखबिरी विकास भोजवानी ने ही की है । माना जा रहा है इस बार विकास भोजवानी को पकड़वाने में उसी गिरोह का हाथ है।




