
सिरगिट्टी पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में दो नशे के सौदागरों को पकड़ा है , जिनके पास से एक किलो 660 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत ₹15000 से भी अधिक है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शीतल वर्मा और रानू वर्मा अपने घर के सामने विष्णु चौक के पास तिफरा में गांजा बेच रही है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं के पास से यह गांजा पकड़ा।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।





