
ग्रैंड गुंबर केबल टीवी नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर रवीश गुम्बर ने अपना जन्मदिन शुक्रवार को जगमल चौक स्थित ग्रैंड गुम्बर केबल टीवी नेटवर्क कार्यालय में केक काट कर मनाया। इस अवसर पर उनके पिता एवं कंपनी के चेयरपर्सन मंजीत गुम्बर, माता पम्मी गुम्बर, बड़े भाई अंकित गुम्बर के अलावा उनके अलग-अलग संस्थाओं से जुड़े अधिकारी ,कर्मचारी मौजूद रहे। जन्मदिन पर केक काटने के पश्चात सभी ने गुलदस्ता और पुष्प भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।



अपनों के साथ जन्मदिन मनाते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर रवीश गुम्बर ने शुभकामनाओं के लिए सबका आभार जताया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संस्थान नित नई तरक्की करेगी। इस अवसर पर उनके बिजनेस अंपायर के विभिन्न सिस्टर कंसर्न से जुड़े कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




