
व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते अपने दुकान के सामने दुकान खोलने से नाराज आरोपी ने मुर्गा काटने के कत्ता से महिला पर वार कर दिया। घटना गिधपुरी क्षेत्र की है। विजय दास वैष्णव के दुकान के सामने ही द्वारकाधीश वैष्णव ने अपना दुकान खोला था। प्रतिस्पर्धा के चलते दुकान नहीं चलने पर हंगामा करते हुए विजय दास वैष्णव ने द्वारकाधीश वैष्णव की पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसे गंभीर चोटे आई । पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के कुछ ही घंटे में आरोपी को हथियार समेत रफ्तार कर लिया है





