Homeहमर बिलासपुरसड़कों पर मवेशी छोड़ने वाले 37 मालिकों पर पुलिस की कार्रवाई, 35...

सड़कों पर मवेशी छोड़ने वाले 37 मालिकों पर पुलिस की कार्रवाई, 35 प्रकरण दर्ज

मवेशी के मालिक मवेशियों को अपने पास रखने की बजाय उन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिस कारण से सड़क दुर्घटनाएं होती है। इसे लेकर जिला बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस ने अभियान छेड़ा और सड़क पर छोड़ने वाले मवेशी मालिकों के ऊपर कारवाई की।

इस दौरान 35 प्रकरण बनाते हुए 37 मवेशी मालिको के खिलाफ कार्रवाई की गई। रात में सड़कों पर मवेशियों के बैठे होने से वाहन चालक उनसे टकरा जाते हैं, जिससे दोनों को ही क्षति होती है। इसके पीछे सर्वाधिक दोष मवेशी मालिकों का है, जिनके खिलाफ अभियान चला कर पुलिस ने कार्यवाही की।

इस क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा 16 प्रकरण में 16 व्यक्ति, कसडोल में चार प्रकरण में चार व्यक्ति, भाटापारा ग्रामीण में चार प्रकरण में चार व्यक्ति, भाटापारा शहर में एक प्रकरण में तीन व्यक्ति और थाना सिमगा में 10 प्रकरण में 10 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments