
थाना कोटा क्षेत्र में लकड़ी तस्करी के दौरान डिप्टी रेंजर से गाली-गलौज और मारपीट करने वाले आरोपी टम्पाल ध्रुव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 2 जनवरी को ग्राम सेमरिया में हुई थी, जहां तस्करी रोकने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला किया गया।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।




