Homeहमर बिलासपुरकोटा जिले के ग्राम गनियारी में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में हुई...

कोटा जिले के ग्राम गनियारी में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में हुई सेंधमारी

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया गया। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार में सेंधमारी की और अंदर घुसकर बैग में रखे 1 लाख 25 हजार रुपए और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर चुरा लिया। यह घटना तब सामने आई जब दुकान के मालिक को सूचना मिली और वह मौके पर पहुंचे।संचालक रॉकी लोधी के बड़े भाई वेदप्रकाश लोधी ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उनके भाई का ग्राहक सेवा केंद्र एक दुकान में संचालित होता था, और बीती शाम ताला बंद कर वे घर चले गए थे।

जब वे लौटे, तो उन्हें दुकान में सेंधमारी और चोरी की जानकारी मिली।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।यह सेंधमारी की घटना अब पुलिस के लिए चुनौती बन गई है, और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments