Homeहमर बिलासपुरअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया मातृशक्ति का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया मातृशक्ति का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दूसरे दिन भी नारी शक्ति के सम्मान का क्रम जारी रहा। सवेरा एक नई किरण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज के अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सुशांत शुक्ला सम्मिलित हुए। इस दौर में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं ने अपनी धमक से समाज को प्रभावित नहीं किया हो। अब तो महिलाएं उन क्षेत्रों में भी सफलता के झंडे गाढ़ रही है जिन क्षेत्रों में कभी पुरुषों का वर्चस्व था। कभी महिलाओं के काम के घंटे को लेकर हुए आंदोलन से शुरू हुआ अभियान आज महिलाओं की सफलता का उत्सव मनाने का अवसर बन गया है । वैसे तो महिलाओं के सम्मान करने के लिए कोई एक दिन निर्धारित करना न्याय नहीं है क्योंकि महिलाएं हर दिन सम्मान की अधिकारी है। लेकिन किसी एक देख किसी एक दिन को उत्सव के रूप में मनाने में भी हर्ज नहीं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के क्रम में महिलाओं के सम्मान का सिलसिला जारी है। रविवार को भी सामाजिक संस्था सवेरा एक नई किरण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सरकंडा क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथि के तौर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा नेता डॉक्टर धर्मेंद्र दास, पार्षद जय वाधवानी और फिल्म तारिकाएँ दीक्षा जायसवाल एवं काजल पांडे सम्मिलित हुई। जिनके द्वारा समाज में अलग-अलग क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभाओं और कार्यों से प्रभावित करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में चिकित्सा, शिक्षा, खेलकूद सामाजिक योगदान के अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र से भी महिलाएं सम्मिलित रहीं। आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला और अतिथि डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार दास ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सनातन परंपराओं में नारी सम्मान सर्वोपरि है। कहा भी गया है कि जहां नारी की पूजा होती है वही देवताओं का वास होता है। संपूर्ण सृष्टि का आधार नारी है, इसलिए उनके सम्मान से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष शशि मिश्रा ने बताया कि उनकी संस्था लगातार अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर रही है। उनकी संस्था में अधिकांश सदस्य महिलाएं हैं । उन्ही के और समाज के अन्य प्रतिभावान महिलाओं के लिए इसी कारण से संस्था द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महिला सम्मान के कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र रही छत्तीसगढ़ी फिल्मों की सुपर सितारा दीक्षा जायसवाल और काजल पांडे, जिन्होंने यहां अपने अनुभव साझा किये और अपनी फिल्मी यात्रा से भी सबको रोमांचित किया। इन अभिनेत्री ने यहां छत्तीसगढ़ी भाषा की मर्यादा रखते हुए न केवल छत्तीसगढ़ी में अपनी बात रखी बल्कि छत्तीसगढ़ी कविता से भी श्रोताओं को मंत्र मुक्त किया। इस अवसर पर कवियत्री और साहित्यकार डॉक्टर सुनीता मिश्रा ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इस मंच द्वारा उन महिला प्रतिभाओ का सम्मान किया गया जो समाज के अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments