Homeहमर बिलासपुररातो रात सकरी गली में खड़ा करा दिया एयरटेल का टावर...

रातो रात सकरी गली में खड़ा करा दिया एयरटेल का टावर मोहल्लेवासियों में आक्रोश…

जहाँ लोगों के आने जाने के लिए रास्ता नही और सकरी गली के मकान में रातो- रात एयरटेल का टावर खड़ा करा दिया वो भी बिना मोहल्लेवासियों की सहमति के। पीड़ित नागरिकों ने वार्ड के पार्षद आशीष गुप्ता के साथ मिल कर एसडीएम और निगम आयुक्त के समक्ष इसकी लिखित शिकायत कर जनस्वास्थ्य और किसी अनहोनी की आशंका जता टावर को तत्काल हटाने को मांग की है। यह पुरा मामला जूना बिलासपुर मनोहर टॉकीज के पीछे सिदारा मुहल्ले का है। मोहल्ले रहवासियों ने बताया कि मुहल्ले के प्रेम समनानी का सकरी गली में मकान है पर उसके आनेजाने का रास्ता तक नही है, उसके कहने पर मानवता के नाते पड़ोसियों ने उसे आवागमन का रास्ता मुहैया कराया। प्रेम ने मोहल्लेवासियों की बगैर सहमति के अपने मकान की छत पर रातो रात एयरटेल का भारी भरकम टावर खड़ा कर दिया। जब मोहल्ले के नागरिकों ने सुबह देखा और इस पर आपत्ति की तो उसने कहा दिया कि यदि आपको आपत्ति है तो टावर को हटवा देता हू पर इसका खर्चा आप लोगो को देना पड़ेगा। इसके बाद सिदारा परिवार और मोहल्लेवासी पार्षद के साथ शिकायत लेकर सिटी कोतवाली थाने पहुँचे तो थानेदार ने उन्हें इसके लिए निगम आयुक्त और एसडीएम के समक्ष शिकायत करने कहा। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने पार्षद के साथ निगम आयुक्त और एसडीएम को ज्ञापन सौंप इस अवैध टॉवर को तत्काल हटाने की मांग की। मोहल्लेवासियों ने जनस्वस्थ्य और सकरी गली में अनहोनी की संभावना जताते हुए तत्काल इस टावर को हटवाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments