Homeहमर बिलासपुरकलेक्टर अवनीश शरण ने स्वास्थ्य शिविर में कराई जांच, हृदय रोगियों की...

कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वास्थ्य शिविर में कराई जांच, हृदय रोगियों की पहचान पर विशेष जोर…

आयुष विभाग द्वारा जिला कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से हृदय रोगियों की पहचान और इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है। इस शिविर में न केवल जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए, बल्कि जनदर्शन में आए ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में दोपहर 2 बजे तक लगभग 150 लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा चुके थे। जिला कलेक्टर अवनीश शरण स्वयं स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे और शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उनके साथ नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, और सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना ने भी अपनी जांच करवाई। आयुष विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने इस शिविर में मरीजों की सेवा की, जिसकी सराहना की जा रही है। आवश्यकतानुसार मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की गईं और चिकित्सा परामर्श दिया गया, जिससे उन्हें अपनी सेहत को लेकर उचित मार्गदर्शन मिल सके। इस तरह के शिविरों से न केवल हृदय रोगों की समय पर पहचान होगी, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि जिले के अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments