Homeहमर बिलासपुरचंद्रशेखर आज़ाद नगर में पानी की किल्लत पर हाहाकार, आक्रोशित ग्रामीणों का...

चंद्रशेखर आज़ाद नगर में पानी की किल्लत पर हाहाकार, आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन…

बिलासपुर शहर के वार्ड क्रमांक 42 चंद्रशेखर आज़ाद नगर में पिछले एक हफ्ते से पानी की भीषण किल्लत से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच जल संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। गर्मी के साथ बढ़ती इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। महिलाओं और बुजुर्गों ने खाली बर्तन बजाकर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि निगम प्रशासन द्वारा पानी टैंकर तक नहीं भेजे जा रहे, जिससे हालात बदतर होते जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम से पानी की व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। भीषण गर्मी के बीच पानी की कमी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय पार्षद और प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर इस संकट का समाधान निकालने की मांग की। उनका कहना है कि यदि पानी की व्यवस्था जल्द नहीं की गई, तो नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कहीं स्थानीय पार्षद ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी आते ही देवरीखुर्द इलाके में पानी की समस्या शुरू हो जाती है यह देखते हुए पिछले 5 वर्षों में छह बोर करवाए गए हैं बावजूद इसके इलाके में पानी की समस्या बनी हुई है क्योंकि गर्मी आते ही जल स्रोत नीचे चला जाता है। जिसको लेकर स्थानीय पार्षद ने निगम कमिश्नर और महापौर से भी गुहार लगाई है जिस पर पानी की समस्या को लेकर पौने चार करोड रुपए पास भी किए गए हैं उम्मीद है कि अब पानी की समस्या में कुछ सुधार देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments