Homeहमर बिलासपुरभीषण गर्मी का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की...

भीषण गर्मी का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील…

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बिलासपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक भी जा सकता है, जिससे लू और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गर्मी से प्रभावित लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी। गर्मी को देखते हुए सीएमएचओ प्रमोद तिवारी ने कहा है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं शरीर में पानी की कमी ना हो, हल्का और जलयुक्त भोजन करें मौसमी फल, दही, छाछ, नींबू पानी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें। हल्के और सूती कपड़े पहनें टाइट और सिंथेटिक कपड़े पसीना सोखने में असमर्थ होते हैं, जिससे गर्मी ज्यादा महसूस होती है। तेज धूप में निकलने से बचें अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो छाता, टोपी या गमछे से सिर को ढकें। पिछले दिनों बिलासपुर में तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था, और इस बार भीषण गर्मी पड़ने की पूरी आशंका जताई जा रही है। लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। इस बीच, डॉक्टरों ने गर्मी से जुड़ी बीमारियों जैसे लू, डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। बदलते मौसम और बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। आम जनता को सलाह दी जा रही है कि वे गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments