Homeहमर बिलासपुरऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ बिलासपुर का युवक, 19.38 लाख रुपये गंवाए...

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ बिलासपुर का युवक, 19.38 लाख रुपये गंवाए…

डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शुभम विहार निवासी उत्तम सिंह साइबर ठगों के जाल में फंस गए। घर बैठे मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगों ने उनसे 19.38 लाख रुपये ठग लिए।ठगी की शुरुआत एक अज्ञात नंबर से आए मैसेज से हुई, जिसके बाद उत्तम सिंह को एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में उन्हें आकर्षक निवेश योजनाओं के बारे में बताया गया और भरोसा दिलाया गया कि इसमें निवेश करने पर बड़ा मुनाफा मिलेगा। ठगों ने उन्हें टेलीग्राम पर भी जोड़ लिया, जहां और प्रभावशाली तरीके से निवेश का लालच दिया गया।आकर्षक वादों में आकर उत्तम सिंह ने ठगों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में किश्तों में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए। शुरुआत में उन्हें विश्वास दिलाया गया कि जल्द ही उन्हें अच्छा रिटर्न मिलेगा। लेकिन जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो ठगों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए और धीरे-धीरे संपर्क भी बंद कर दिया।जब उत्तम सिंह को एहसास हुआ कि वे ठगी के शिकार हो चुके हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से ठगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments