Homeहमर बिलासपुरवैशाली रीजेंसी अपार्टमेंट की पार्किंग में भीषण आग, 10 बाइक जलकर खाक,...

वैशाली रीजेंसी अपार्टमेंट की पार्किंग में भीषण आग, 10 बाइक जलकर खाक, एक कार क्षतिग्रस्त…

तोरवा पुल के पास स्थित वैशाली रीजेंसी अपार्टमेंट की पार्किंग में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात भीषण आग लग गई। इस आगजनी में 10 बाइक जलकर खाक हो गईं और एक कार का एक हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है, जब अचानक उठती तेज लपटों और घने धुएं को देखकर अपार्टमेंट के रहवासियों की नींद खुल गई। आग लगते ही अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। लोग तत्काल अपने-अपने घरों से बाहर निकले और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। रहवासियों ने पानी डालकर आग को नियंत्रित करने की कोशिश की, जिससे कार पूरी तरह जलने से बच गई। हालांकि, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को कुछ समझने का समय नहीं मिला और बाइकें देखते ही देखते जलकर राख हो गईं।अपार्टमेंट के रहवासियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से नहीं लगी। इलेक्ट्रीशियन द्वारा जांच करने के बाद इसकी पुष्टि की गई कि शॉर्ट सर्किट आग का कारण नहीं था। ऐसे में लोगों को बदमाशी की आशंका है, क्योंकि अपार्टमेंट की पार्किंग में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इसी कारण अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आगजनी साजिश थी या दुर्घटना।घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग के संभावित कारणों की जांच शुरू कर दी है। पार्किंग में आग लगने से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।रहवासियों का कहना है कि अगर आग को समय पर नहीं बुझाया जाता, तो यह और भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती थी।

इस घटना के बाद अपार्टमेंट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी लगाने और सुरक्षा के अन्य उपाय अपनाने की मांग की है।

फिलहाल तोरवा पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह आगजनी एक हादसा थी या किसी साजिश का हिस्सा।फिलहाल घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है वहीं लोग असुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments