ईद की छुट्टी के बावजूद खुला रहा नगर निगम कार्यालय, करदाताओं ने उमंग के साथ भरा टैक्स…

31 मार्च को ईद का शासकीय अवकाश होने के बावजूद नगर निगम कार्यालय में टैक्स काउंटर खुले रहे, और करदाताओं ने बड़ी संख्या में अपनी बकाया राशि जमा की। अंतिम तारीख पर निगम प्रशासन ने करदाताओं की सुविधा के लिए यह विशेष व्यवस्था की थी, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। विकास भवन स्थित नगर निगम मुख्यालय और सभी जोन कार्यालयों में दिनभर टैक्स जमा करने वालों की भीड़ लगी रही।राजस्व विभाग के अनुसार, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से करदाताओं ने बड़ी संख्या में भुगतान किया। नगर निगम की वेबसाइट पर भी टैक्स जमा करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। निगम के अधिकारियों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में करदाताओं की संख्या में 5,000 की वृद्धि हुई है, जिससे राजस्व संग्रह में भी इजाफा हुआ है।हालांकि, जो लोग 31 मार्च की डेडलाइन तक टैक्स नहीं चुका पाए, उन्हें अब 15% अधिभार के साथ भुगतान करना होगा। नगर निगम प्रशासन ने करदाताओं से अपील की है कि वे समय पर टैक्स जमा करें, ताकि अतिरिक्त जुर्माने से बचा जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles