Homeहमर बिलासपुरआई तुलजा भवानी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुड़ी पड़वा उत्सव...

आई तुलजा भवानी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुड़ी पड़वा उत्सव…

गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर आई तुलजा भवानी मंदिर के प्रांगण में भव्य आयोजन किया गया। पूरे मंदिर परिसर को रंगोली से सजाया गया और दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मिलकर गुड़ी बांधी और पूरे उत्साह के साथ आरती की। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं द्वारा पारंपरिक रूप से हल्दी-कुमकुम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने भाग लिया। प्रसाद वितरण के साथ बड़ों का आशीर्वाद लेकर पर्व को और भी मंगलमय बनाया गया। इस अवसर पर भारती कदम ने गुड़ी पड़वा के महत्व पर मराठी में अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे वहां मौजूद सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस विशेष आयोजन में जीजा माता मराठा महिला मंडल की अध्यक्ष राखी जाधव ने संपूर्ण मराठी वेशभूषा को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रतियोगिता की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में पारंपरिक मराठी परिधान पहनने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता में रिचा ठाकरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, किरण मूले को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक मराठी वेशभूषा और आभूषण धारण किए हुए थे। उन्होंने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया। गुड़ी पड़वा का यह पावन पर्व भक्तिमय वातावरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसने सभी उपस्थित लोगों के लिए इसे यादगार बना दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments