बिलासपुर के नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने सभी स्कूलों के प्राचार्यों को सख्त निर्देश दिया है, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्यों और शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे इंग्लिश मीडियम के छात्र –छात्राओं को क्लास और एसेंबली में इंग्लिश की शिक्षा के साथ निजी स्कूलों से बेहतर कंपीटिशन के लिए तैयार कराएं ताकि बच्चें अपनी क्षमता को निखार सकें। दरअसल कांग्रेस शासन काल में गरीब बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला गया था। शुरुवाती दौर में शिक्षा का स्तर आसमान छू रहा था और बड़ी संख्या में पालक अपने बच्चों को निजी स्कूलों से निकाल स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम में एडमिशन के लिए चक्कर लगा रहे थे, बात करें पिछले एक साल की तो आत्मानंद स्कूल की शिक्षा का स्तर धीरे धीरे नीचे जाता जा रहा है। इसको लेकर कलेक्टर भी चिंतित है, अब नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्यों को निर्देश जारी किया है कि इसी शिक्षा सत्र से इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र छात्राओं के शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए उन्हें स्कूल के क्लास और एसेंबली में इंग्लिश बोलने के लिए प्रेरित करें ताकि उन्हें निजी स्कूलों की तर्ज पर बेहतर प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार किया जा सके।


