24.9 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

बेलगहना: जंगल में छिपकर चल रहा था जुआ अड्डा, 12 गिरफ्तार…

बेलगहना क्षेत्र में पुलिस ने जंगल में गुप्त रूप से संचालित जुआ अड्डे पर छापा मारकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹13,020 नगद, 8 मोबाइल और 5 मोटरसाइकिल जब्त की।एसपी के निर्देश पर राजपत्रित अधिकारी की टीम ने दल बल के साथ ग्राम नवाडीह सिलपहरी के सिरहा जंगल में यह कार्रवाई की।आरोपी 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर संगठित रूप से जुआ खेल रहे थे।गिरफ्तार आरोपियों में मो. इब्राहीम उर्फ सोनू, संदीप उर्फ चिंटू प्रजापति, बलराम सिंह, तारन दिलहरे, परमानंद दास मानिकपुरी, प्रदीप प्रजापति उर्फ पिंटू, सुरेंद्र कुमार उरेती, संतोष जैन, मनीष कुमार कुर्रे, रितेश पटेल उर्फ राजू, अंसार अंसारी और राजू पटेल शामिल हैं।आरोपियों के खिलाफ धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम और BNS के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles