बिलासपुर प्रवास पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री, जिला अस्पताल का किया निरीक्षण…

मंगलवार को एक दिवस से प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिलासपुर शहर की सभी शासकीय अस्पतालों का अवलोकन किया। सबसे पहले वे मेंटल अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसके बाद में कोनी स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे। जहां अस्पताल में चल रही व्यवस्थाओं से रूबरू होते हुए। यहां सुविधाओं के विस्तार की बात कही इसके बाद वे पुराना बस स्टैंड स्थित जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने हॉस्पिटल का अवलोकन करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुविधा बढ़ाने की कोशिश हो रही है। मौजूदा समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बेहतर कार्य किए गए हैं जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार हुआ है। जिला अस्पताल में भी लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में जिस तरह से विस्तार हो रहा है। वह छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बेहतर माना जा रहा है। उन्होंने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यहां आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles