Homeहमर बिलासपुरमंगलवार को नगर निगम ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान...

मंगलवार को नगर निगम ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान…

मंगलवार को नगर निगम के अतिक्रमण शाखा के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण अभियान चलाया गया इस दौरान सबसे पहले नगर निगम अमला स्मार्ट सिटी रोड पहुंचा। जहां सड़क किनारे मौजूद ठेले और फुटपाथ में व्यवसाय करने वाले लोगों के सामग्रियों को जप्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद नगर निगम का अमला पुराना बस स्टैंड, राजीव प्लाजा रोड, सीएमडी चौक तारबहार चौक होते हुए पुराना हाई कोर्ट रोड पहुंचा । जहां अतिक्रमण विभाग ने बड़ी संख्या में अतिक्रमण पर कार्रवाई की थी लेकिन जैसे ही हमला पुराना बस स्टैंड पहुंचा तब यहां अमले के साथ विवाद शुरू हो गया और लोगों ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया लेकिन नगर निगम अतिक्रमण शाखा के द्वारा इन सब को दरकिनार करते हुए अभियान को जारी रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में फल ठेले और गुमटियों को जप्त किया गया है तो वही इन स्थानों पर दुकान न लगाने की समझाइए भी दी गई है पिछले कुछ समय से लगातार शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम के द्वारा इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि लोग नियम के साथ व्यवसाय कर सके लेकिन फिर भी देखा जाता है कि लोग नियम विरुद्ध सड़कों पर ठेले लगा लेते हैं। जिससे नगर निगम के अतिक्रमण विभाग को यह अभियान निरंतर चलना पड़ता है अगर इस दिशा में ठोस पहल कर दी जाए तो इस तरह के अभियान की जरूरत ही ना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments