Homeहमर बिलासपुरतेलीपारा में आग का कहर, सुरक्षा उपायों पर उठे सवाल

तेलीपारा में आग का कहर, सुरक्षा उपायों पर उठे सवाल

तेलीपारा क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नंदू गैरेज के पास स्थित एक फैंसी गिफ्ट शॉप में अचानक भीषण आग लग गई। चंद ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में बर्थडे और एनिवर्सरी से संबंधित गिफ्ट आइटम्स के साथ ही कई ज्वलनशील सामान मौजूद थे, जिससे आग और भड़क गई और लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।दुकानदार कमल नागवानी ने बताया कि उन्हें सुबह 5 बजे के आसपास सूचना मिली।कुछ लोगों ने दुकान से धुंआ उठता देखा और उन्हें सूचना दिए।जिसके बाद उन्होंने तत्काल।इसकी जानकारी फायरब्रिगेड और पुलिस को दी।हालांकि दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को बचाया जा सका।ऊपर नीचे दोनो दुकान जलने से लाखों का नुकसान जरूर हुआ लेकिन गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है,हालांकि प्रारंभिक अनुमान में शॉर्ट सर्किट को जिम्मेदार माना जा रहा है। घटना के बाद से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और सभी ने सुरक्षा उपायों को लेकर चिंता जताई है।पुलिस विभाग द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments