Homeहमर बिलासपुरपार्षद वाधवानी के बयान पर सदन में हंगामा

पार्षद वाधवानी के बयान पर सदन में हंगामा

मंगलवार को सामान्य सभा के दौरान पक्ष विपक्ष में समय-समय पर तीखी नोकझोंक का दौर पूरे समय देखा गया इस दौरान वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद दिलीप पाटिल ने मुक्तिधाम के उन्नयन को लेकर सदन में सवाल रखा जिसमें उन्होंने कहा कि ऊर्जा पार्क के बगल में मौजूद मुक्तिधाम के उन्नयन की आवश्यकता है क्योंकि क्षेत्र में लगातार बसाहट बढ़ रही है लिहाजा मुक्तिधाम में व्यवस्था नहीं होने से यह आने वाले लोगों को समस्या होती है।इस पर वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद जय वाधवानी ने पलटवार करते हुए कहा कि मुक्तिधाम को ऐसा बना देंगे कि जब यहां अंतिम संस्कार के लिए शव पहुंचे तो वह वापस जिंदा हो उठे। इस पर सदन में भारी हो हंगामा की स्थिति निर्मित हो गई और सभी ने वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद के इस बयान पर तीखा विरोध जताया जिसके बाद सभापति के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके बाद वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद ने भू माफिया को लेकर भी सवाल उठाए जिसमें उन्होंने कहा कि अगर सही तरीके से मकान का आवंटन किया जाए तो इस तरह से अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी लेकिन कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्रवाई हो रही है जिस पर विरोध के स्वर उत्पन्न हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments