Homeहमर बिलासपुरनगर निगम का वार्षिक बजट हुआ पेश

नगर निगम का वार्षिक बजट हुआ पेश

बिलासपुर नगर निगम का 2025 26 का वार्षिक बजट मंगलवार को संपन्न हुआ महापौर पूजा विधानी ने पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में आयोजित बजट भाषण में बिलासपुर नगर निगम का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।दस अरब से भी अधिक के इस बजट में महापौर ने केंद्र परिवर्तित योजना के तहत 15 वित्त आयोग से 8500 लाख के अंतर्गत से नालों का निर्माण सड़कों का निर्माण उद्यान विकास पेयजल व्यवस्था का प्रावधान रखा है तो वही प्रधानमंत्री आवास योजना के दव राशि दी गई है इसके अलावा राज्य के अंतर्गत आने वाले स्कूल जतन योजना, पुष्प वाटिका सरोवर धरोहर योजना लेक स्वच्छ सिंगर योजना श्रद्धांजलि योजना के लिए राशि का भी प्रावधान किया गया है तो वही अधो संरचना मत के लिए नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्डों के विकास सीसी रोड नाली निर्माण डामरीकरण, चौक चौराहों का सौंदरीकरण पेयजल व्यवस्था पिक टॉयलेट निर्माण नालंदा परिसर लाइब्रेरी निर्माण,नए बोरिंग एवं पाइपलाइन विस्तार व्यापार विहार में नवीन विकास कार्य के लिए राशि प्रदान की गई है इसके अलावा स्ट्रीट लाइट सामुदायिक भवन शहरी महिला आजीविका केंद्र सहित सुविधाओं के लिए भी नगर निगम बजट में प्रावधान किया गया है। बजट भाषण प्रस्तुत करते हुए नगर निगम की महापौर पूजा विधानी ने कहा कि नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास बजट में किए गए हैं इसके अलावा उन्होंने बिलासा एयरपोर्ट के उन्नयन को लेकर भी बजट में प्रावधान रखा है उन्होंने कहा है कि बिलासा एयरपोर्ट के उन्नयन के लिए प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को भेजा जाएगा जिसके माध्यम से एयरपोर्ट को सर्व सुविधायुक्त बनाने की दिशा में पहल होगी इसके अलावा उन्होंने नगर निगम परीक्षित में नियमितीकरण सहित निगम की आय बढ़ाने पर भी बजट में फोकस रखा है

नगर निगम का यह बजट पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है इस संबंध में महापौर ने बताया कि नगर निगम में आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं इसके लिए जितने भी बकायदार हैं उनसे राशि की वसूली की जाएगी इसके अलावा नई व्यवस्थाओं के माध्यम से नगर निगम की आई बढ़ाई जाएगी जिससे नगर निगम आर्थिक रूप से सक्षम हो सकेगा संपत्ति कर जलकर सहित अन्य व्यवस्थाओं को परिपूर्ण कर नगर निगम को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में पहल करने की कोशिश की गई है। नगर निगम बिलासपुर के इस बजट में खास तौर पर पेयजल और सफाई पर ध्यान केंद्रित किया गया है इसके अलावा विद्युत व्यवस्था के साथ हर क्षेत्र में कुछ ना कुछ देने की कोशिश की गई है जिससे नगर निगम बिलासपुर में विकास की रफ्तार को गति मिल सके लेकिन इन 1 सालों में इस दिशा में कितनी सफलता मिलती है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments