30.8 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया लूट के आरोपियो को गिरफतार

थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर

ऽ थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया लूट के आरोपियो को गिरफतार

अपराध क्रमांक: 549/2023 धारा 394 भादवि

आरोपीगण:- 1.मन्नू सिंह पिता सुखदेव सिंह रात्रे उम्र 38 वर्ष साकिन भाठापारा ग्राम गिध्धा जिला जाॅजगीर चाॅपा (छ.ग.)
2.नागमणी पटेल पिता हरिराम पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम बरेली थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार (छ.ग.)

जप्ती:- कुल जप्त रकम 1,72,000/रूपये

विवरणः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाॅक 27.11.2023 को प्रार्थी पुरूषोत्तम केंवट पिता अंतराम केवट उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम ओखर थाना पचपेढी जिला बिलासपुर ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाॅक 27.11.2023 को देवरिया उत्तरप्रदेश से पाॅच लाख रूपये लेकर बिलासपुर आया था। पुराना बस स्टैण्ड के पास अपने ग्राम पचपेडी जाने के लिए साधन देख रहता था उसी समय कार मे सवार तीन अज्ञात व्यक्तिो द्वारा प्रार्थी को पचपेडी छोडने की बात कहते हुए अपने साथ कार में बैठा लिए और रास्ते में प्रार्थी के साथ मारपीट कर 5,00,000 रूपये लूट कर चले गये, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मे अज्ञात आरोपियो के विरूध्द अपराध क्रमांक 549/2023 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपियो को तत्तकाल गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो की पता तलश की गई आरोपी मन्नू सिंह रात्रे पिता सुखदेव सिंह रात्रे उम्र 38 वर्ष साकिन भाठापारा ग्राम गिध्धा जिला जाॅजगीर चाॅपा (छ.ग.) से 1,29,000 रूपये एवं आरोपी नागमणी पटेल पिता हरिराम पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम बरेली थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार (छ.ग.) से 43,000 रूपये जुमला रकम 1,72,000 रूपये बरामद किया गया। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के एक अन्य आरोपी मिथलेष अहिरवार पिता राजेन्द्र अहिरवार उम्र 35 साल साकिन बड़पार दमोह हाल निवासी गाजियाबाद उत्तरप्रदेश घटना दिनांक से फरार है जिसकी पता तलाश जारी है।

विशेषयोगदानः- निरीक्षक उत्तम साहू, उनि चंदन सिंह मरकाम, प्र.आर. विजय शर्मा, आर. दीपक केरकेट्टा ,आर. प्रेम सूर्यवंशी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles