Homeहमर बिलासपुरसदर बाजार में अतिक्रमण पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, चेतावनी के बाद भी...

सदर बाजार में अतिक्रमण पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, चेतावनी के बाद भी न माने तो होगी दुकानों की ब्लैकलिस्टिंग

गोल बाजार, सदर बाजार समेत शहर में फुटकर व्यापारियों द्वारा मुख्य मार्ग पर सामान फैलाकर दुकानों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और ट्रैफिक प्रभारी रामगोपाल करियारे ने बताया कि पहले भी जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पैदल मार्च कर व्यापारियों को निर्देशित किया था कि वे अतिक्रमण न करें। इसी मंशा के साथ संडे मार्केट को रिवर व्यू इलाके में शिफ्ट भी किया गया था

ताकि यातायात व्यवस्था को सरल और सुगम बनाया जा सके। हालांकि, अब भी कई दुकानदार पुराने स्थानों पर अराजक ढंग से दुकानें संचालित कर रहे हैं। विशेषकर कुछ बैंक के पास उत्पाद फैलाकर दुकानें सजाई जा रही हैं, जिससे मुख्य मार्ग बाधित हो रहा है। प्रशासन द्वारा इन दुकानदारों को लगातार समझाइश दी जा रही है और माइकिंग के माध्यम से चेतावनी भी दी गई है।

अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्देशों का उल्लंघन जारी रहा, तो ऐसे दुकानदारों की दुकानों को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की जाएगी, साथ ही कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल, शहर में यातायात सुगम रखने और अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments