Homeहमर बिलासपुरयातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू, 120 जवानों ने संभाली कमान

यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू, 120 जवानों ने संभाली कमान

सुबह होते ही यातायात पुलिस की टीम चौक-चौराहों और व्यस्त इलाकों में पहुंची। सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। साथ ही, फुटकर व्यापारियों द्वारा मुख्य मार्ग पर सामान फैलाकर की जा रही बिक्री पर भी रोक लगाई गई।जिन व्यापारियों ने सड़क पर अतिक्रमण किया था, उन्हें माइकिंग के ज़रिए समझाइश दी गई और उनके सामान को हटाया गया। यातायात को बाधित करने वाले वाहनों को हटाकर रास्ता साफ किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और ट्रैफिक प्रभारी रामगोपाल करियारे ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की जा रही है।उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद लोग ट्रैफिक नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, इसलिए अब सख्ती ज़रूरी हो गई है।कार्रवाई के दौरान जो वाहन चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे या अवैध पार्किंग कर रहे थे, उन पर चालान भी काटा गया।

पूरे शहर में पीए सिस्टम के ज़रिए नियमों की जानकारी दी गई और लोगों से अपील की गई कि वे सहयोग करें। यातायात को सरल, सुगम और व्यवस्थित बनाने की ये कोशिशें लगातार जारी रहेंगी। आमजन से अपील है कि नियमों का पालन करें क्योंकि शहर आपका है और अनुशासन हम सबकी ज़िम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments