ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट के आधार पर मामा-मौसा गिरफ्तार

आरोपी पकड़ाएससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग युवक ने खाया जहर सुसाइड नोट में मौसा-मामा को बताया जिम्मेदार,पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तारAS :- तारबाहर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिम्स अस्पताल से प्राप्त मेमो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर की गई जांच में साफ हुआ कि युवक को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। मृतक के सुसाइड नोट में मौसा और मामा को जिम्मेदार ठहराया गया है।मृतक योगेश कुमार, महासमुंद निवासी था और बिलासपुर के हल्दीराम रेस्टोरेंट में कार्यरत था। उसने रायपुर के महादेव मंदिर में हीना निर्मलकर से प्रेम विवाह किया था। लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष ने उसे स्वीकार नहीं किया और हीना के मामा कन्हैया निर्मलकर तथा मौसा जगत निर्मलकर ने लड़की को जबरन अपने साथ ले जाकर दोनों की बातचीत बंद करवा दी। इससे योगेश बुरी तरह टूट गया और 19 मार्च 2024 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें दोनों आरोपियों का नाम और प्रताड़ना का जिक्र था।मर्ग जांच में इन तथ्यों की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।मामले में शामिल आरोपी कन्हैया निर्मलकर को कुरूद और जगत निर्मलकर को राजिम से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया।तारबाहर थाने में पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं और मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles