Homeहमर बिलासपुरभव्य शोभायात्रा व उत्सव के साथ मनाई गई संत शिरोमणि सेन महाराज...

भव्य शोभायात्रा व उत्सव के साथ मनाई गई संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को संत शिरोमणि सेन महाराज जी की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी क्रम में बिलासपुर शहर में भी यह जयंती भव्य शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत शहर के गांधी चौक से एक भव्य शोभायात्रा के रूप में हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए समापन स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों एवं सजे-धजे रथों के साथ समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता निभाई।

इस शोभायात्रा ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया और नगर में उत्सव का माहौल बना दिया। इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न स्थानों से श्रीवास समाज के लोग बिलासपुर पहुंचे और जयंती कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महापौर पूजा विधानी एवं पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम के प्रमुख त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने समाज के हित में चल रहे कार्यों पर प्रकाश डाला और संत सेन भवन के निर्माण की आवश्यकता को रखते हुए विधायक अमर अग्रवाल से अनुरोध किया। इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने भवन निर्माण के लिए तत्काल 25 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।

इसके साथ ही सेंन चौक के निर्माण की भी घोषणा की गई।इसके साथ ही कैस कला बोर्ड में बिलासपुर संभाग एवं सरगुजा बस्तर संभाग के प्रतिनिधि के बात में प्रयास करने की घोषणा भी की है इस घोषणा से समाज के सभी सदस्यों में उल्लास की लहर दौड़ गई और सभी ने त्रिलोक चंद्र श्रीवास की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रतिभावान एवं सेवा कार्य में अग्रणी व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। संपूर्ण आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का अनुपम उदाहरण रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments