यात्री परेशान छुट्टियों पर ब्रेक, ट्रेनों की रद्दी से यात्रियों की मुसीबत बढ़ी रेलवे के पास रिफंड के लिए नहीं पर्याप्त राशि, आरक्षण केंद्रों पर लंबी कतारें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद छुट्टियां रद्द होने से कश्मीर जाने वाले यात्रियों ने बड़ी संख्या में टिकट वापसी शुरू कर दी है। कई ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया है। अचानक टिकट रद्द कराने वालों की भीड़ रेलवे आरक्षण केंद्रों पर उमड़ पड़ी है, लेकिन रेलवे के पास रिफंड के लिए पर्याप्त राशि नहीं होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।रेलवे आरक्षण केंद्र में नकद रिफंड के लिए केवल एक काउंटर चालू है,जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। अधिक टिकट रद्द होने के कारण लंबी कतारें लग गई हैं और कई यात्री घंटों इंतजार करने के बाद भी अपने पैसे वापस नहीं ले पा रहे हैं।तत्काल टिकट रद्द कराने के बाद भी रुपये वापस मिलने में कई घंटे लग रहे हैं, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है।रेलवे के मेगा ब्लॉक और सुरक्षा कारणों से लगभग 50 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।इसके चलते कई यात्री अपनी यात्रा नहीं कर पा रहे हैं।

टिकट वापसी करने पर नकद रिफंड की व्यवस्था ध्वस्त होती नजर आ रही है।कुछ यात्रियों को तो बताया गया कि रिफंड के लिए दोबारा आना पड़ेगा।उधर अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल नकदी की कमी के कारण अतिरिक्त नकद की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों की परेशानी भी कम नहीं है। उन्हें टिकट रद्द कराने के बाद रिफंड तीन दिन बाद उनके खाते में आने की जानकारी दी जा रही है।ऐसे में अचानक यात्रा रद्द होने पर यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।ऑनलाइन टिकट रद्द कराने के बाद भी यात्रियों को बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles