33.3 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

नकली टीटीई बनकर वसूली कर रहा था आरोपी, जीआरपी ने रंगे हाथों दबोचा,सारनाथ एक्सप्रेस में पकड़ा गया आरोपी भेजा गया जेल

जीआरपी थाना बिलासपुर ने नकली टीटीई बनकर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे आरोपी हामिद हुसैन को रंगे हाथों पकड़कर जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के आदेश और उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।आरक्षक केशव घृतलहरे, मुकेश धुर्वे, आरपीएफ आरक्षक शमलेश यादव और स्क्वायड टीम ने सारनाथ एक्सप्रेस में पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा
चेकिंग के दौरान आरोपी अपने आप को टीटीई बताकर यात्रियों से पैसे लेकर बर्थ उपलब्ध करा रहा था।जब उसे पकड़ा गया तो उसे असली टीटीई रवि कुमार शर्मा के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि वह नकली टीटीई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हामिद हुसैन निवासी भिलाई पावर हाउस का बताया।टीटीई की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ जीआरपी चौकी पेन्ड्रारोड में शून्य पर अपराध दर्ज किया गया था, जिसे बाद में बिलासपुर के थाना में अपराध दर्ज कर बीएनएस मि गम्भीर धाराओं के तहत मामले को विवेचना में लिया गया।आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक डी.एन. श्रीवास्तव, सउनि संपत सिंह सिदार और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles