Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की पत्रकारों से सौजन्य मुलाकात शहर की चुनौतियों...

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की पत्रकारों से सौजन्य मुलाकात शहर की चुनौतियों पर खुलकर बोले कलेक्टर

बिलासपुर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंथन सभाकक्ष में पत्रकारों से मुलाकात कर जिले की प्रमुख समस्याओं पर संवाद किया। इस दौरान जल संकट, शहरी योजना, कोयला परिवहन और मवेशियों की समस्या जैसे मुद्दों पर पत्रकारों ने सवाल उठाए। कलेक्टर ने हर विषय पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।जल संकट पर कलेक्टर ने कहा कि अब समय आ गया है जब जल संरक्षण एक जनआंदोलन का रूप ले।

उन्होंने जल संचयन, वार्ड स्तर पर वाटर हार्वेस्टिंग और पौधों की रक्षा को लेकर ठोस कार्ययोजना की बात कही। कलेक्टर ने इस बात पर भी चिंता जताई कि पेड़ लगाए तो जाते हैं, लेकिन बचाए नहीं जाते इस दिशा में स्थानीय निकायों और नागरिकों को मिलकर काम करना होगा।कोयला ढुलाई से हो रहे प्रदूषण और आवारा मवेशियों की समस्या पर भी उन्होंने गंभीरता से प्रतिक्रिया दी। कलेक्टर ने कोयला गाड़ियों को ढंकने की व्यवस्था और मवेशी नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देने की बात कही। नामांतरण प्रक्रिया को सरल करने का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि लंबित फाइलों का जल्द निपटारा किया जाएगा। कलेक्टर ने पत्रकारों से जनहित में संवाद बनाए रखने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments