अक्ति तीज पर रतनपुर में 117 जोड़े बने हमसफर महामाया मंदिर ट्रस्ट ने भव्य सामूहिक विवाह का किया आयोजन वधुओं को मिला मंगलसूत्र व नगद सहायता

रतनपुर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर महामाया मंदिर ट्रस्ट द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 117 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। सुबह से ही महामाया भागवत मंच पर विवाह की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, और शुभ लग्न में विधिवत रीति-रिवाजों के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक वधु के खाते में 5100 रुपये की सहायता राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है। इसके साथ ही चांदी का मंगलसूत्र, विवाह की वेशभूषा और दैनिक जरूरतों से जुड़ा दहेज सामग्री भी सभी वधु पक्ष को प्रदान किया गया। आयोजन के लिए सैकड़ों आवेदन आए थे, जिनमें से दस्तावेज सत्यापन के बाद 117 जोड़ों को शामिल किया गया, जबकि दस्तावेजों की कमी के कारण 30-32 जोड़ों की छंटनी करनी पड़ी।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा, संतोष शुक्ला, मनराखन जायसवाल, सुभाष अग्रवाल और संतोष शर्मा समेत अनेक ट्रस्टीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कर श्रद्धालुजनों ने आयोजन की सराहना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles