जीआई तार से करंट लगने से 10 साल की बच्ची की मौत सीपत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम हिंडाडीह में करंट की चपेट में आने से 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी कमलेश सर्वशं ने खेत में बिजली के खंभे से चोरी कर अवैध रूप से जीआई तार बिछाया था, जिससे करंट फैल गया। मासूम सरिता धनुहार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। एफएसएल और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया। विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री ने पुष्टि की कि आरोपी ने जानबूझकर तार में करेंट प्रवाहित किया था, जिससे जान-माल को खतरा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी करेंट से मौत की पुष्टि हुई।पुलिस ने आरोपी कमलेश सर्वशं के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles